ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Vivo U20

वीवो ने भारत में यू20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

वीवो को इस फोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। साथ ही कंपनी ने इस फोन के 4 जीबी रैम वाले वेरियंट की 10,990 रुपये और 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की 11,990 रुपये कीमत रखी है।  इस फोन की सेल 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

add34705114622545758763.jpg

कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिला है।

कंपनी ने वीवो यू20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, यूजर्स को फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.