#IND_VS_BAN : लंच ब्रेक तक भारत बांग्लादेश से 183 रन आगे

#LIVE : भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर ऐतिहासिक डे-नाइट टैस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मैच के पहले दिन भारत के तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ते हुए उनकी पहली पारी मात्र 106 रनों पर समेट टी। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पांच विकेट झटके।

इसके जबाव में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 68 रनों की बढ़त हासिल की। कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है। भारत विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर बांग्लादेश पर पूरी तरह से हावी है। इस समय भारत के पास 183 रनों की लीड है। भारत धीरे-धीरे 300 की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। विराट कोहली के साथ इस समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा खेल रहे हैं। 74 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 282-4 है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading