#MAHARASHTRA : फडनवीस के बाद अब शरद पवार ने भी किया सरकार बनाने का दावा, जानें..

#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के बाद लगातार दूसरी बार शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेन्द्र फडनवीस ने कहा है कि उनके पास बहुमत के लिए संख्या पूरी है और उसी के आधार पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनको शपथ दिलायी है। फडनवीस ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि उनके पास पूरी संख्या है और उनकी सरकार पांच सालों तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जब राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया गया तो राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाया गया है।

वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि अजित पवार का फैसला अनुशासनहीनता है, कोई भी राकांपा कार्यकर्ता राकांपा-भाजपा सरकार के समर्थन में नहीं है। एनसीपी विधायकों ने शरद पवार के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें राज भवन ले जाया गया लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सरकार गठन के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है, हम शिवसेना के नेतृत्व में सरकार चाहते हैं, हम एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाएंगे, हमारे पास नंबर हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading