#DELHI : अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए किराये पर मिलेंगे कार और दोपहिया वाहन

#DELHI #INDIA : दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए किराये पर कार और दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगा। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें ड्राइविंग तो आती है लेकिन उनके पास अपना वाहन नहीं है। इस हालत में उन्हें ड्राइविंग टेस्ट के लिए दूसरों से वाहन मांगना पड़ता है।

परिवहन विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया है। दिल्ली में हर साल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करीब पांच लाख आवेदन आते हैं। इनमें से तीन लाख लर्निंग लाइसेंस हर साल जारी होता है। इनमें उन लोगों की संख्या ज्यादा होती है, जो टेस्ट के लिए दूसरे के वाहन मांगकर लाते हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के मुताबिक इसकी शुरुआत सराय काले खां आरटीओ से होगी। ड्राइविंग टेस्ट के लिए किराये पर कार लेने के लिए 200 रुपये और दोपहिया के लिए 100 रुपये चुकाना होगा। योजना सफल रही तो इसका अन्य आरटीओं में भी विस्तार किए जाने की योजना है।

परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, किराये पर कार और दोपहिया वाहन उपलब्ध कराने का काम परिवहन विभाग निजी वेंडर को देगा। विभाग का कहना है इस संबंध में तैयारी पूरी है। सरकार से योजना पर मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में 2018 में पेश रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कार और जीप की संख्या 32,46,637 और ऑटो रिक्शा की संख्या 1,13,074 है। दोपहिया वाहनों की कुल संख्या पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 7.12 प्रतिशत बढ़कर 70,78,428 हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading