#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। वही उस मौके पर पटना के बिरचंद पटेल पथ स्थित बीजेपी कार्यालय मे सूबे के उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री ,विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और जमकर आतिश’बाजी करते हुए मिठाइयां भी बांटी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अमित शाह जी वाकई में चाणक्य है।


