
जयललिता पर आधारित फिल्म ‘थलाइवी’, अगले साल 26 जून, 2020 को रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं, वहीं इसे विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर. द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। कंगना जल्द ही जयललिता के किरदार के लिए तमिल सीखने की भी कोशिश करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग मैसोर में शुरू होगी। इसके बाद चेन्नई और फिर मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग होगी। ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी।

