चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के सीरीज के रेडमी के30 को चीन में 10 दिसंबर के दिन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने खुद इस 5जी फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। यूजर्स को इस फोन में डुअल पंचहोल और 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा।
इसमें यूजर्स को Non-Standalone Access (NSA) और Standalone Access (SA) मोड्स मिलेंगे। वहीं, यूजर्स इन मोड्स के जरिए हाई स्पीड डाटा का फायदा उठा सकेंगे।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रेडमी के30 में गैलेकेसी एस10 प्लस की तरह डुअल पंचहोल डिस्प्ले देगी, जिसका रिफ्रेश रेट 12 गीगा हर्ट्ज होगा। इसके साथ ही यूजर्स को साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और सोनी का 60 मेगापिक्सल वाला लेंस दिया जा सकता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडिया टेक 5जी चिपसेट या स्नैपड्रैगन 700 एसओसी दिया जा सकता है। लेकिन अब तक कंपनी ने प्रोसेसर को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रेडमी के30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें सोनी का 60 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
