दुनिया की दो बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर के सैकड़ों यूजर्स की निजी जानकारी गूगल प्ले-स्टोर के जरिए थर्ड पार्टी एप्स तक पहुंची हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक वन ऑडियंस और मोबीबर्न सॉफ्टवेयर डेवलवमेंट किट ने यूजर्स की निजी जानकारियों को एक्सेस किया है जिसमें हालिया ट्वीट्स, ई-मेल एड्रेस, और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। वहीं इस डाटा लीक के बारे में ट्विटर और फेसबुक ने अपने यूजर्स को इसकी जानकारी दी है।

इस डाटा लीक को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने एक पोस्ट में कहा, ‘हमने हाल ही में एक रिपोर्ट प्राप्त किया है जिसमें कहा गया है कि एक संदिग्ध मोबाइल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट जिसे वन ऑडियंस मेंटेन करती है।
वहीं फेसबुक एक प्रवक्ता ने अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट द वर्ज से कहा, ‘जांच के बाद हमने उन एप्स को पॉलिसी के उल्लंघन के लिए अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
