बिग बॉस 13 में शहनाज गिल एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं । पिछले दिनों एक एपिसोड में शेफाली जरीवाला ने शहनाज को ‘पंजाब की राखी सावंत’ कह दिया था । इस बात से शहनाज बिल्कुल नाराज नहीं हुईं लेकिन घर से बाहर बैठीं राखी सावंत को इस बात का बहुत बुरा लगा ।

राखी सावंत अब शेफाली जरीवाला पर भ’ड़क गई हैं । सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शेफाली को ध’मकी देती नजर आ रही हैं । राखी ने शेफाली को टां’ग तो’ड़ने की ध’मकी दी है। राखी ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘शेफाली जब तुम घर से बाहर निकलोगी तो तुम्हारी टांगे तो’ड़ दूंगी ।’
‘जिन-जिन लोगों ने मेरा नाम गलत तरह से इस्तेमाल किया है मैंने उन सब पर केस कर दिया है । मेरे नाम का इस्तेमाल अच्छे से हो । कांटा लगा शेफाली तुम पर बहुत कांटे लगे हैं ना । बाहर आओ तो तुम्हारे सारे कांटे निकालूंगी ।’
