लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर भतीजी ने दी अपडेट

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं,  लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। रचना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ‘वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं।’

add34705114622545758763.jpg

जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि ‘डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।

‘ इससे पहले लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों ने बयान जारी करते हुए कहा था कि ‘प्रिय दोस्तों, आपको जानकारी देते हुए हमें खुशी है कि आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से लता दीदी अब बेहतर हैं। हमारे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। भगवान महान है।’

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading