WhatsApp में भी मिलेगा कॉल वेटिंग का फीचर

इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक बार फिर से iPhone के बीटा वर्जन के लिए नया अपडेट जारी किया है। व्हाट्सएप के आईफोन बीटा के 2.19.120 वर्जन पर कॉल वेटिंग का फीचर आया है।

ऐसे में नए अपडेट के बाद यदि कोई व्हाट्सएप पर भी किसी से बात कर रहा होगा तो भी किसी अन्य यूजर का कॉल उसको वेटिंग में दिखेगा। अपडेट में स्क्रीन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा ब्रेल कीबोर्ड यूजर्स के लिए भी कई फीचर्स जारी किए गए हैं।

add34705114622545758763.jpg

इस बार आईफोन के बीटा वर्जन में कई सारे बड़े फीचर्स जोड़े गए हैं। आईफोन के नए बीटा वर्जन में फेसबुक पे को जोड़ा गया है। इसके अलावा नए अपडेट के बाद यदि आप किसी को ब्लॉक करेंगे तो उसे नोटिफिकेशन भी मिलेगा जो कि अभी तक नहीं मिलता है।

नए अपडेट के बाद आप किसी को ब्लॉक करें या अनब्लॉक करें, दोनों स्थितियों में उसे नोटिफिकेशन मिलेगा। ये दोनों फीचर्स व्हाट्सएप के आईफोन के बीटा वर्जन 2.19.120.21 पर देखे गए हैं।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading