फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म ‘परंपरा’ से अपने करियर शुरू करने वाले सैफ अली खान ने हाल ही में यशराज फिल्म्स की हिट फिल्म ‘बंटी और बबली ‘की सीक्वेल में काम करने से मना कर दिया था, लेकिन फिल्म ‘लाल कप्तान ‘के सुपरफ्लॉप होते ही वह इस फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘बंटी और बबली’ की सीक्वेल में सैफ की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ बनेगी।

फिल्म ‘हम तुम’, ‘ता रा रम पम’ और ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ जैसी यशराज फिल्म्स की फिल्मों में साथ काम कर चुके सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी के फिल्म ‘बंटी और बबली’ की सीक्वेल में सीनियर ठग जोड़ी के रूप में नजर आने की संभावना जताई जा रही है।
