इंस्टेेट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता हैं। साथ ही कंपनी इन लेटेस्ट फीचर्स को लोगों तक पहुंचाने से पहले टेस्टिंग प्लेटफॉर्म बीटा पर टेस्ट करती हैं
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बीटा वर्जन पर डिसअपरियंग मैसेज फीचर होने की जानकारी मिली थी। वहीं, कंपनी ने इस फीचर को डिलीट मैसेज का नाम दिया है। इसके अलावा बीटा वर्जन पर डार्क मोड को भी स्पॉट किया गया है।

इस फीचर के तहत यूजर्स भेजे गए मैसेज को कुछ समय के लिए सेट कर सकते हैं और तय समय के बाद मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। हालांकि, इस फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज के नाम से भी बीटा वर्जन पर देखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स नए फीचर के जरिए एक मैसेज को ही नही बल्कि पूरी चैट को डिलीट कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को टाइमिंग सेट करनी होगी। फिलहाल कहना मुश्किल होगा कि इस फीचर को ग्रुप चैट या पसर्नल चैट के लिए दिया जाएगा।