वीवो जल्द ही लेटेस्ट वी17 को भारत में लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वीवो वी17 स्मार्टफोन को दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक बाजार में उतारा जाएगा।
कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत रशिया में 22,990 रशियन रूबल (करीब 25,800 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग कलर विकल्प के साथ खरीद सकेंगे।

कंपनी ने इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन फनटच ओएस 9.2 और एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही कंपनी ने फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
