बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया गया है। यह जानकारी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी।बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया जाएगा और इसके अलावा इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। जेपी नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बुधवार को संसद में नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त करार दिए जाने के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह के बयान और विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।


