हिमांशी खुराना की सगाई का सच आया सामने,जानें

बिग बॉस 13 में पंजाब की कुड़ी हिमांशी खुराना अब खुलकर सामने आने लगी हैं ।अब आज हिमांशी खुराना का बर्थडे है । इस मौके पर बिग बॉस उन्हें बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं । ऐसा भी हो सकता है कि आसिम, हिमांशी से अपने दिल की बात कह दें । आसिम, हिमांशी को पसंद करने लगे हैं ।

दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही हैं । लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि क्या हिमांशी की सच में सगाई हो चुकी है । पिछले दिनों एक एपिसोड में हिमांशी अपनी अंगूठी दिखाकर ये कहती हुई नजर आई थीं कि उनकी सगाई हो गई है ।

add3

घर से बाहर ये कयास लगाए जा रहे थे कि हिमांशी की सगाई पंजाबी सिंगर एमी विर्क के साथ हुई है। अब इस पर एमी के भाई भगवंथ का बयान आ गया है । भगवंथ ने स्पॉटब्वॉय को जानकारी देते हुए कहा, ‘हिमांशी ने जिसके साथ सगाई की है, वो मेरा भाई नहीं है। हिमांशी का मेरे भाई संग कोई भी लेना देना नहीं है।’

जब एमी के भाई से पूछा गया कि क्या पहले एमी और हिमांशी कभी रिश्ते में थे तो उनका भाई का कहना था, ‘नहीं ऐसा नहीं है…मेरा भाई शादीशुदा है।’ अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि हिमांशी की सगाई किसके साथ हुई है । ऐसा भी हो सकता है कि हिमांशी झूठ बोल रही हों ।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.