#MAHARASHTRA : भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने शरद पवार को बताया भीष्म पितामह

#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे अब मुख्यमंत्री की कुसीर् संभालने के लिए तैयार हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को कहा कि इसका श्रेय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को जाता है। उन्होंने शरद पवार को भीष्म पितामह बताया। भीष्म पितामह, हिंदू महाकाव्य महाभारत के एक सम्मानित पात्र हैं।

IANS के अनुसार, उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से भाजपा के वरिष्ठ सांसद ने कहा कि अगर शरद पवार नहीं होते तो ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ के लिए सरकार बनाना अंसभव कार्य होता। ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। जगदंबिका पाल ने आईएएनएस से कहा, ‘शरद पवार ने भीष्म पितामह की भूमिका निभाई। अगर वह वहां नहीं होते तो वे (शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस) महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सोच नहीं सकते थे।’

उन्होंने कहा कि तीन पार्टियों का चुनाव के बाद बना नया गठबंधन तब तक चलेगा जब तक ‘शरद पवार वहां हैं।’ यह पूछे जाने पर कि अगर भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की जरूरी संख्या नहीं थी तो महाराष्ट्र में सरकार क्यों बनाई? जगदंबिका पाल ने कहा, ‘हम सरकार बनाने नहीं गए। यह राकांपा के अजित पवार थे, जिन्होंने हमसे (भाजपा) संपर्क किया।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading