#MAHARASHTRA के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कल करना होगा फ्लोर टेस्ट का सामना

#MAHARASHTRA #INDIA : गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कल यानि शनिवार को फ्लोर टेस्ट का सामना करना होगा। ठाकरे ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कार्यभार संभाला है। वे आज राज्य सरकार के हेडक्वार्टर गए थे। राज्य सरकार ने इस फ्लोर टेस्ट के लिए शनिवार को विधानसभा का खास सत्र बुलाया है।

सरकार बनाने के लिए 166 विधायकों का समर्थन का दावा करने वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी से राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने 3 दिसंबर तक समर्थन पत्र जमा करने को कहा है। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का दावा है कि 288 सीटों वाली विधानसभा में उन्हें समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या 166 से बढ़कर 170 हो गई है। माना जा रहा है कि इसी खास सत्र में विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव हो सकता है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को कालीदास कोलंबकर की जगह राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading