हिंदी सिनेमा की सबसे हॉट सेलेब्रिटी मलाइका अरोड़ा ने कई बार ये साबित किया है कि आपके स्टाइल और दिखने के तरीके से उम्र का कोई लेना-देना नहीं है।
हाल ही में फैशन डीवा ने बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत फोटोशूट कराया है, जिसे लोग ‘मरमेड’ लुक कह रहे हैं। मलाइका की फिश कट ड्रेस में उनके जबरदस्त कर्व्स और फिगर की जितनी तारीफ की जाए काम है।

एक बच्चे की मां और 46 वर्षीय अभिनेत्री का गॉर्जियस अवतार देखकर सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। मलाइका की लॉन्ग फिश कट ड्रेस में काफी महीन स्टोन डिटेलिंग की गई है।मलाइका का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया। वहीं कुछ लोगों ने ‘ये कौन सी मछली है, आपकी उम्र थम गई है’ जैसे कमेंट भी किए।
