मोदी और वसुंधरा ने झूठे वादे किए : गुलाम नबी आजाद

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आदाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोला। आजाद ने शनिवार को यहां कहा कि मोदी और राजे ने लोगों को नौकरी देने सहित कई बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वे पूरे नहीं किए। भाजपा सरकार के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं। जो काला धन लेकर चले गए उन्हें वापिस नहीं ला पाए

आजाद ने कहा, पीएम ने काला धन देश में लाने का वादा किया था, लेकिन जो लोग काला धन लेकर देश से भाग गए सरकार उन्हें आज तक वापिस नहीं ला पाए। काला धन तो आज तक आया ही नहीं।

आजाद ने कहा कि देश में अभी तक जितने भी प्रधानमंत्री आए उनके समय में ऐसा कभी नहीं हुआ जैसा इस बार हुआ। भाजपा की सरकार पहले भी रही है और उनके शासन काल में भी ऐसा कभी नहीं हुआ, यहां तक की अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी नहीं। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विदेश घूमने का रिकॉर्ड बना दिया। हमें घूमने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन पीएम जब इतने दौरे करता है तो उसके संबंध भी बनते हैं।

नौकर देने का झूठा वादा

मोदी जी ने पिछले चुनाव के दौरान 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था और मुख्यमंत्री राजे ने 15 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। अगर पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या देखें तो यह 20 लाख है। यानी राजस्थान में नौकरी तो मिली नहीं उल्टा बेराजगारों की संख्या भी बढ़ गई। ऐसा ही हाल केंद्र में रहा।

बेटियां सुरक्षित नहीं

मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। भाजपा सरकार के राज में छोटी-बड़ी सभी बच्चियसां सुरक्षित नहीं है। उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.