है’वानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए हैदराबाद में कुछ कु’कर्मियों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक के साथ दु’ष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इस घ’टना पर कई फिल्मी सितारों ने दु’ख जाहिर किया है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- ‘चाहें हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक हों, या फिर तमिलनाडु की रोजा, या फिर रांची की लॉ छात्रा हों जिनका सामूहिक दु’ष्कर्म हुआ, एक समाज के तौर पर हम वि’फल हो चुके हैं। निर्भया सामूहिक दु’ष्कर्म को सात साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त से सख्त कानून की जरुरत है। ये सब जल्द खत्म होना चाहिए।’ वहीं टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट करने वाले कलाकार अनूप सोनी ने ट्विटर पर लिखा-‘हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे।’

अभिनेत्री यामी गौतम ने ट्विटर पर लिखा- गु’स्से, दुख और हैरानी में हूं, महिलाओं के खि’लाफ ये अ’मानवीय, अकल्पनीय अ’पराध इतनी जागरूकता के बावजूद कैसे हो सकता है! क्या इन रा’क्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है , हम एक व्यवस्था के रूप में और एक समाज के रूप में कहां गलत हो रहे हैं?
फरहान अख्तर और शबाना आजमी ने भी हैदराबाद में हुई इस दर्दनाक घटना पर दुख प्रकट किया।
