#BIHAR_POLICE : ड्राइवर कांस्टेबल की 1722 भर्तियां, जानें आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख

Bihar Police Constable Driver Notification 2020: बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की 1722 भर्तियां निकली हैं। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसम्बर है। 1722 चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए शुक्रवार को विज्ञापन जारी कर दिया। इच्छुक युवाओं के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

साथ ही चालक सिपाही के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। पर्षद के मुताबिक ड्राइविंग लाइसेंस विज्ञापन की तिथि से एक वर्ष पूर्व का होना चाहिए। यह बहाली बिहार पुलिस, सैन्य पुलिस (बीएमपी) और पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए है। आयु सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

चालक सिपाही के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह 100 अंकों की होगी। इसके बाद पद के मुकाबले पांच गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए होगा। इसे पास करने वालों को आखिर में वाहन चलाने की परीक्षा देनी होगी। वाहन चलाने में प्राप्त अंकों के आधार पर उनका चयन अंतिम रूप से चालक सिपाही के पद के लिए किया जाएगा।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading