#NEW_DELHI : पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, जानें आज का रेट

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को वृद्धि हुई जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सप्ताह तकरीबन तीन डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे थोड़ी नरमी की उम्मीद की जा सकती है।दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में फिर पांच पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर लीटर की वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.86 रुपये, 77.54 रुपये, 80.51 रुपये और 77.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading