रानू मंडल को ट्रोल करने पर बेटी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल कई बार ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं। पिछले दिनों रानू मंडल की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो हैवी मेकअप में दिखीं। इस फोटो को लेकर रानू मंडल को जमकर ट्रोल किया गया।

add3

अब इस पर उनकी बेटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने कहा कि ‘मां को इस तरह ट्रोल किए जाने से मैं दुखी हूं। मां को हमेशा से एटीट्यूड की दिक्कत रही है जिससे कई समस्याएं आ जाती हैं। लोगों को समझना चाहिए कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है।

add2

अब जाकर उन्हें सफलता मिली है तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।’ एलिजाबेथ ने कहा कि भले ही कुछ लोग उनकी मां को ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा उनके गाने को प्यार करते रहेगें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.