बिग बॉस ने बढ़ाई सलमान खान की फीस, जानें

टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 इन दिनों खूब छाया हुआ है। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सलमान को मोटी फीस देने की फैसला किया है।

add34705114622545758763.jpg

बिग बॉस में इन दिनों मेकर्स लगातार ट्विस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते शो की अवधि भी बढ़ा दी गई है। इस बीच शो के फिनाले की तारीख भी सामने आ गई है। आमतौर पर ये शो तीन महीने के लिए होता है लेकिन खबरों के मुताबिक शो को पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

add2

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस का फिनाले 16 फरवरी 2020 को शूट किया जाएगा। एक तरफ जहां बिग बॉस 13 को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने की बात सामने आ रही है तो वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.