प्रकाश राज ने कहा – ‘अर्थव्यवस्था आईसीयू में है, विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में…

अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर गिरती अर्थव्यस्था को लेकर हमला बोला है। शुक्रवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लगातार ये छठी तिमाही है जब जीडीपी के बढ़ने की दर में गिरावट आई है।

सबसे चिंताजनक खबर ये है कि इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.7% से गिरकर सिर्फ आधा परसेंट यानी केवल 4.5 फीसदी रह गई है। इसी को लेकर प्रकाश राज ने मोदी सरकार से सवाल किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा है- ‘अर्थव्यवस्था आईसीयू में है। विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में है। हम किससे सवाल पूछें…. नेहरू से या टीपू सुल्तान से… बस पूछ रहा हूं।’

add3

प्रकाश राज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बोल रही हैं वहीं उनके पीछे बैठे मंत्री सो रहे हैं।

प्रकाश राज पहले भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए ट्वीट भी किया था।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.