मेरा शहर कानपुर ट्रेडिशनल और मॉडर्न सिटी का बड़ा उदाहरण है – रामनाथ कोविंद

#UP #INDIA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि एडवांस टेक्नोलॉजी और कानपुर का सीधा संबंध रहा है। कानपुर न केवल उत्तर प्रदेश का बल्कि देश का प्रमुख औद्योगिक शहर है। यह न केवल मेरा शहर है बल्कि ट्रेडिशनल और मॉडर्न सिटी का बड़ा उदाहरण है, यहां के संस्थान हमारे देश को नई तकनीक देकर समृद्ध और सशक्त बना रहे हैं।

पीएसआईटी कैंपस में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस को संबोधित कर रहते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कानपुर का बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश का बड़ा व्यापारिक केंद्र है। कानपुर को कभी लेदर सिटी ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता था। टेक्नोलॉजी ने चीजें आसान की हैं। आईआईटी कानपुर को दुनिया में कौन नहीं जानता। यह खुशी की बात है कि कानपुर का हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट आज यूनिवर्सिटी बन चुका है।

कानपुर का एलिम्को संस्थान दिव्यांगों के लिए आर्टीफीशियल उपकरण तैयार करने में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। एलिम्को ने जरूरत के मुताबिक अपनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड किया है। मुझे बताया गया कि इंटरनेशनल कान्फ्रेंस मे 15 देशों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दो दिवसीय कान्फ्रेंस में कुछ नई चीजें निकल कर आएंगी, जो देश के विकास और सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम भूमिका अदा करेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading