लौट रही है दयाबेन, लेकिन इस बार की एंट्री होगी सबसे अलग

टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों को काफी पसंद है। तभी तो शो टीआरपी लिस्ट में भी अपना दबदबा दिखाता है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही शो में एक बार फिर से दिशा वकानी की एंट्री होने वाली है। लेकिन इस एंट्री में भी एक ट्विस्ट है।

add3

दरअसल शो में दिशा की एंट्री केवल एक एपिसोड के लिए ही होगी। वो भी सिर्फ एक वीडियो कॉल के लिए। सूत्रों के मुताबिक शो के आगामी एपिसोड में बागा जेठालाल को अपने सपने के बारे में बताएगा। जिसमें वो जेठालाल को बीमार हुए देखता है। बागा जेठालाल को डराते हैं और कहते हैं कि उनका सपना हमेशा सच होता है।

add2

ऐसे हालात में जेठालाल सोचते हैं कि काश दयाबेन उनकी देखभाल करने के लिए वहां होती। अगर बागा का ये सपना सच होता है तो दर्शक शो में दयाबेन को एक बार फिर से देख पाएंगे। फैंस का कहना है कि बागा का सपना मेकर्स की तरफ से दिशा वकानी की वापसी को लेकर इशारा है। दिशा की शो में वापसी को लेकर फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading