PATNA : PMCH में मेडिकल छात्रों का हंगामा, पुलिस बल तैनात

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलज एण्ड हॉस्पिटल (PMCH)  में से बड़ी खबर आ रही है. यहां मेडिकल के छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया है. मिल रहीं जानकारी के अनुसार बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हंगामा कर रहे मेडिकल के छात्रों ने एक खाली मकान पर कब्जा करने की भी कोशिश की हैं. ये छात्र अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं.

मिल रही जानकारी के अनुसार पटना का PMCH अस्पताल परिसर इस वक्त छात्रो से पटा पड़ा है. ये छात्र यहां जमकर हंगामा कर रहे हैं. ये छात्रा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार हंगामा कर रहे छात्र पारा मेडिकल सब्जेक्ट के स्टूडेंट हैं. ये छात्र अस्पताल प्रशासन द्वारा इन्हे रहने के लिए हॉस्टल नहीं उपलब्ध कराने को लेकर हंगामा कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार हंगामा कर रहे पारा मेडिकल के छात्र पारा हंगामा और विरोध करते हुए कॉटेज वार्ड पहंच गए हैं. हॉस्टल की मांग पर अड़े इन छात्रों ने PMCH परिसर के ही एक खाली पड़े मकान पर कब्जा की कोशिश की है. स्थिति हाथ से निकलते देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बलाया है. जिसके बाद छात्रों के उग्र होने की स्थिती से निपटने को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

हॉस्टल आवंटन नहीं होने को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध और हंगाम कर रहे छात्रा यहां से पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. PMCH के इन छात्रों को अभी तक रहने के लिए हॉस्टल उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. जिसे लेकर कई दिनों से हॉस्टल की मांग कर रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है और ये छात्र आज हंगामें पर उतर आए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading