बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट एक इवेंट के दौरान मंच पर इमोशनल हो गईं। आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मुंबई में आयोजित हुए एक वुमेन सेमिनार में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन के डिप्रेशन बारे में बात कर रही थीं। इस दौरान वो अपनी बात कहते हुए अचानक इमोशनल हो गईं और फूट-फू’टकर रोने लगीं। ये देखकर शाहीन ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की लेकिन वो भी खुद को रोने से नहीं रोक पाईं।

आलिया, शाहीन से पांच साल छोटी हैं। शाहीन के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि मैंने अपनी बहन के साथ रहने के बाद भी उसकी लिखी किताब पढ़ने के बाद ही उसकी भावनाओं को समझा। मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है।