#GAYA : महाबोधि मंदिर में 15वां त्रिपिटक पूजा की भव्य शुरुआत, 13 देशों के बौद्ध धर्मगुरुओं ने किया उद्घाटन

#BIHAR #INDIA : महाबोधि मंदिर में सोमवार से 15वां त्रिपिटक पूजा शुरू हुई। महाबोधि मंदिर में 13 देशों के बौद्ध धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से इस समारोह का उद्घाटन किया। इसके पहले प्रातः 8 बजे बोधगया में अलग-अलग देशों की ओर से विश्वशांति यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। सभी प्रार्थना गीत गाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

शोभायात्रा में बांग्लादेश, श्रीलंका, लाओस, कम्बोडिया, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, वियतनाम और भूटान आदि देशों की संस्कृति साफ झलक रही थी। बौद्ध श्रद्धालु विशेष परिधान से सुसज्जित थे तथा उनके आगे पीछे वाद्य यंत्र वादक भी चल रहे थे। शोभायात्रा रॉयल थाई बौद्ध मठ से निकली जो कालचक्र मैदान तक पहुंची और महाबोधि मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.