
MUNGER : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जाला कठौर गांव में 14 वर्षीय कोचिंग जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है की अवैध लकड़ी से लदे ट्रेक्टर के धक्के से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि ड्राईवर ने अपना बैलेन्स खो दिया और छात्र को जोरदार टक्कर मार दी. और इस घटना में उसकी वहीं पर मौत हो गई.
घटना तब घटी जब छात्र अपने कोचिंग जा रहा था. उसके बाद अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर ने युवक को धक्का मार दिया. बता दें कि घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जाला कठौर गांव के बीच घटी है.
गौरतलब हो कि इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर एवं एक पुलिस वाहन को आग के हवाले किया. इस मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ गया है.

बता दें कि मामले में ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि लोगों ने गाड़ी तक फूंक डाली है. दरअसल उनका गुस्सा छात्र की मौत के कारण इतना बढ़ गया है. फिलहाल मामले में पुलिस को भी लोगों ने नहीं छोड़ा है और पुलिस की गाड़ी में भी आग लगा दिया है.