KISHANGANJ : लापता शख्स का इंडो नेपाल सीमा पर मिला शव

KISHANGANJ :  पांच दिनों से लापता नेपाल के एक शख्स का शव किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के कोरोबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झाड़ियों से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान  नेपाल के झापा जिला के गौरीगंज गाँव निवासी के रूप में की गई है. 52 वर्षीय मृतक अपने गांव में ही झाड़-फूंक का काम करता था और वह पांच दिनों से घर से लापता था.

बताया जाता है कि मृतक नेपाल के झापा जिला के गौरीगंज का रहने वाला था. वह अपने गांव में ओझा का काम करता था और पांच दिनों से उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. जिसके बाद उसके पुत्र ने नेपाल में गुमशुदा का रिपोर्ट लिखवाया था. इस बीच इंडो नेपाल सीमा पर एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई.

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को नवपाल से बुलाया गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.