BPSSC सब इंस्पेक्टर समेत की पदों पर होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन द्वारा सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट और सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

यह परीक्षा 22 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा 200 अंकों की होगी। जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स पर 100 सवाल होंगे। उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंकों की आवश्यकता होगी। परीक्षा 2 घंटे तक चलेगी।

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 2404 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें से 2064 पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए, 215 सार्जेंट के लिए और 125 सहायक अधीक्षक जेल पदों के लिए हैं।

add34705114622545758763.jpg

ऐसे करे एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड

1 : बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
2 : बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर / सार्जेंट / सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) के पद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड क्लिक पर क्लिक करें।
3 : नए पेज पर समस्त जानकारी दी गई है, उसे पढ़ें।
4 : बीपीएसएसएससी एसआई एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करें।
5 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading