#UP #INDIA : राजधानी लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई है। योगी सरकार इस कैबिनेट बैठक में 34 फैसलों पर मुहर लगी है।

बैठक में तय हुआ कि शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को नौकरी पाने के लिए अब स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य होंगे। अभी तक ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं थी। इन भर्तियों से संबंधित कई फैसले किए गए हैं। इसके साथ ही एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के घर खरीदारों और बिल्डरो को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

