
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर महापाप मामले में जांच कर रही टीम आज बूढी गंडक नदी में उतर गई. जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम एक लड़की के कंकाल की खोज करने के लिए नदी में उतरी है.

विदित हो कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में लगातार सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. इसी के तहत आज पुलिस ने नदी में भी छानबीन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ के साथ आज सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर की बूढ़ी गंडक नदी में छानबीन की.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने ये छानबीन इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मामा रामानुज ठाकुर और स्वीपर कृष्णा राम की निशानदेही पर नदी में छानबीन की है. सीबीआई की टीम ने बोट से बूढ़ी गंडक नदी में लड़की के कंकाल की खोज की है.

इस दौरान सीबीआई के एसपी भी टीम के साथ मौजूद रहे. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने ब्रजेश के मामा ओर स्वीपर की निशानदेही पर गंडक नदी में छानबीन की है.

सीबीआई की टीम को दोनों ने बताया गंडक में एक लड़की का शव फेंका गया था. दोनों ने सीबीआई को बताया कि शेल्टर होम में रहने वाली लड़की ने जब गलत काम करने का विरोध किया तो उसकी भी हत्या कर दी गई और शव को अखाड़ाघाट में गंडक नदी के किनारे फेंक दिया था.

गौरतलब हो कि इससे पहले शेल्टर हाउस मामले में पिछले माह ही रोजी रानी और ब्रजेश के ड्राइवर की निशानदेही पर सीबीआई की टीम ने सिकंदरपुर में स्थित श्मशान घाट में खुदाई कराई थी. इस दौरान एक कंकाल भी बरामद हुआ था. बताया गया कि जो कंकाल मिला है वह शेल्टर होम की एक लड़की का ही है.

बताया जा रहा है पहली बार ब्रजेश के घर के कैंपस में जब खुदाई चल रही थी, उस दौरान उनके घरवालों और आसपास के लोगों ने विरोध किया था. जिसके बाद खुदाई अधूरी रह गई थी. तब इस मामले की जांच की कमान सीबीआई को सौंप दी गई थी.

कुछ दिनों के बाद हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट पर पाबंदी लगा दी.इस दौरान ब्रजेश के लोगों ने वहां से लड़कियों के शव को सिकंदरपुर के श्मशान में दफना दिया.
बता दे कि जब सुप्रीम कोर्ट ने मॉनिटरिंग अपने देखरेख में लेनी शुरू की तो सीबीआई ने रोजी रानी को गिरफ्तार किया. जिसकी निशानदेही पर सीबीआई ने श्मशान में खुदाई की थी.

बताते चले कि ब्रजेश के होटल आर एम पैसेस और बालिका गृह में गलत काम करने के लिए शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों को बुलाता था.

वहीं वो उस लड़की की हत्या कर देता था जो गलत काम करने से मना कर देती थी. हत्या के बाद लड़कियों के शवों को दफना दिया जाता था.
