अब ड्रोन की मदद से बढ़ेगा फसलों का उत्पादन, जानें कैसे?

अब कृषि क्षेत्र में ड्रोन से बीमारियों व कीड़ों की पहचान और इलाज कर फसलों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से एक प्रोजेक्टर पर भागलपुर से लेकर मोकामा के टाल क्षेत्रों तक काम करेगा। इस योजना के तहत कई अन्य कार्य भी होंगे।

इस प्रोजेक्ट के मुख्य अणवेषक और बीएयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास राघवन ने बताया कि इस योजना पर बीएयू और वेस्ट सिडनी विश्वविद्यालय के डॉ. अथुला गिनिगे के बीच करार हुआ है। इस पाइलट प्रोजेक्ट पर दो साल तक काम होगा। इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ 23 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय कृषि विकास की रफ्तार योजना के अंतर्गत यह राशि खर्च होगी। प्रोजेक्ट को डॉ. श्रीनिवास और मृदा विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बीके विमल ने मिलकर तैयार किया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.