टेक कंपनी Skullcandy ने भारत में शानदार ब्लूटूथ इयरफोन Method ANC को लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने इस इयरफोन में न्वायज कैंसिलेशन वाला फीचर दिया है, ऐसे में फोन पर बात करते समय बेहतर आवाज आएगी। इसके अलावा मैथड एएनसी इयरफोन का डिजाइन यूजर-फ्रेंडली है।
इस डिवाइस की खासियत की बात करें तो यूजर्स बिल्ट-इन लोकेशन ट्रेकर मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले भी कई प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे थे, जिनकों लोगों ने बहुत पसंद किया था।

कंपनी ने मैथड एएनसी इयरफोन की कीमत 7,999 रुपये रखी है। ग्राहक इस इयरफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, ऑफलाइन स्टोर क्रोमा और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं। कंपनी का यह इयरफोन स्वैट और वाटर रेसिस्टेंट है और इसे आईपीएक्स 4 रेटिंग मिली है।
