#DELHI : केजरीवाल के फ्री वाई फाई वाले ऐलान पर गौतम गंभीर ने साधा नि’शाना

#DELHI #INDIA : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एलान किया कि पूरे शहर में दिल्लीवासियों को हॉटस्पॉट नेटवर्क के जरिए हर महीने 15 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली में फ्री वाई फाई का ऐलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल पर गौतम गंभीर ने हमला बोला। गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से जनता से झूठ बोला है। वह बहुत बड़े झूठे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के फ्री वाई फाई के ऐलान पर गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जनता से झूठ बोला है। वह बहुत बड़े झूठे हैं। उन्होंने 4.5 साल पहले भी यही कहा था और चुनाव से ठीक 2 महीने पहले भी यही कर रहे हैं। वह वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading