#PATNA : लालू प्रसाद की उम्र के बाराबर तोरण द्वार बनाने का फैसला, जानें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 9 दिसम्बर को होने वाली बैठक में भाग लेने दूसरे राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन उठाएगा। प्रदेश संगठन ने लालू प्रसाद की उम्र के बाराबर पटना में तोरण द्वारा बनाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद 71 की आयु पूरी कर 72वें वर्ष में प्रवेश किये हैं। इसलिए उनके सम्मान में शहर में 71 तोरण द्वार बनाये जायेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने बताया कि 10 दिसम्बर को बापू सभागार में आयोजित खुले अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर पदधारकों एवं सदस्यों के अलावा पार्टी के सक्रिय सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके पहले नौ दिसम्बर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल मौर्या में होगी। स्वागताध्यक्ष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह होंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश कमेटी अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत की तैयारी कर रही है।

अधिवेशन की तैयारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कई सब कमेटियां बनाकर अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जिन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में रखा जाएगा। इसके लिए भी उप समितियों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading