
अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष बैठ जाते हैं लेकिन अब इनका रंग गुलाबी होने से इस पर रोक लगेगी। इससे महिलाएं सुविधाजनक और सुरक्षित सफर कर सकेंगी। सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल भी तैनात रहेंगे। इन बसों के संचालन का जिम्मा दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डिम्टस) के पास होगा। जिन एक हजार वातानुकूलित लो फ्लोर बसों की पहली खेप आने जा रही है, उन सभी का रंग नीला होगा। नारंगी, लाल और हरे रंग के बाद अब दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में नीले रंग की बसें भी दौड़ती नजर आएंगी।

