दुकानदारों के तख्त हटाने से नाराज भाजपाइयों की पुलिस से हो गई नोकझोंक

बरेली। शनिवार रात 12 बजे चौकी इंचार्ज महेंद्र ¨सह चहल व दीवान महावीर ¨सह ने पुलिस चौकी के सामने मूíत बेचने के उद्देश्य से सड़क किनारे तख्त पड़े देखे तो इसे हटाने को कहा। दुकानदारों ने ध्यान नहीं दिया। इस जिसके बाद पुलिस ने तख्त को पीछे हटवा दिया। रविवार की सुबह दुकानदार ठाकुर दास, राकेश व धर्मपाल आदि ने भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। वहीं, भाजपा नेताओं की चौकी इंचार्ज से मामले को लेकर नोकझोंक भी हुई। किसी तरह थाना प्रभारी गो¨वद ¨सह ने चौकी पर पहुंचकर मामला शांत कराया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि हमने दुकानें सड़क से पीछे हटाकर लगाने को कहा था। सड़क से सटाकर दुकानों के लगने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। दो पक्षों में विवाद, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज संसू, शाही : गांव के एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने लाठी-डण्डों से पीट कर घायल कर दिया।

वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने पहले पक्ष के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों तरफ से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव गनेशपुर के अंकित ने आरोप लगाया को पुरानी रंजिश के चलते गांव के दर्शन, जितेन्द्र व अशोक ने रास्ते से निकलते समय उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से महिला ने महिला ने अंकित पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.