#PATNA : अगले विधानसभा चुनाव से पूर्व हर घर में नल का जल पहुंचा दिया जाएगा – मुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार के हर घर में बिजली पहुंच चुकी है। अब अगले विधानसभा चुनाव से पूर्व हर घर में नल का जल पहुंचा दिया जाएगा। यह काम 45 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। लोगों से अपील की कि नल के जल का दुरुपयोग नहीं करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जल-जीवन- हरियाली यात्रा के क्रम में गोपालगंज के बरौली प्रखंड के देवापुर में जागरूकता सम्मेलन में बोल रहे थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने 290 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन व शिलान्यास किया।

हर लड़की को कम से कम बारहवीं तक की शिक्षा

मुख्यमंत्री कहा है कि बिहार की हर लड़की को कम से कम बारहवीं तक की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले जा रहे हैं। छह हजार से अधिक पंचायतों में विद्यालय की स्थापना की जा चुकी है। अगले वर्ष अप्रैल से सूबे की हर पंचायत में नौवीं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 12 वीं के बाद के लिए पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं रुके, इसलिए ही हमने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पोशाक व साइकिल योजनाओं के कारण आज पूरा परिदृश्य बदल चुका है। बिहार के हाईस्कूलों में आज छात्र व छात्राओं की संख्या लगभग बराबर हो गई है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 14 वर्षों से न्याय के साथ विकास के संकल्प के साथ हर तपके व समाज के विकास में जुटे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading