#PATNA : आनंद कुमार ने सुपर 30 से लिया एक साल का ब्रेक, जानें वजह..

#BIHAR #INDIA : गणितज्ञ आनंद कुमार ने कहा कि बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सुपर 30 से एक साल का ब्रेक लिया है। बिहार के निर्धन छात्रों के लिए बेहतर से बेहतर क्या हो सकता है। इसके लिए ब्रिटेन, जापान और रूस में जाकर अध्ययन करूंगा। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ राज्य के मेधावी छात्रों के लिए कुछ बड़े प्रोजेक्ट के साथ आऊंगा।

उन्होंने बताया कि पिछले 18 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक चल रहे सुपर 30 को अब और बड़ा करने का समय आ गया है। मैंने जितना सोचा था उससे भी कहीं बहुत ज्यादा सफलता मिली। आज निर्धन परिवार के सैकड़ों छात्र ऊंचे पदों पर आसीन होकर देश-दुनिया में सुपर 30 का नाम ऊंचा कर रहे हैं। इस वर्ष कई व्यस्तताओं के बीच में सुपर 30 से मैंने एक साल का ब्रेक ले रखा है। इस वर्ष मैंने सुपर 30 का बैच लिया ही नहीं ताकि कुछ और बड़ा करने के लिए, देश-दुनिया घूम कर कुछ सीखने के लिए मैं समय निकाल सकूं।

सुपर 30 फ़िल्म के रिलीज के बाद लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं हैं । इसलिए अब मैं बहुत बड़े पैमाने पर कुछ बड़ा करने जा रहा हूँ । जिसकी घोषणा मैँ अगले वर्ष तक करूंगा । इस बीच में खूब घूमूंगा, लोगों से राय -विचार करूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading