#PATNA : पैक्स चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, मतदान कल

#BIHAR #INDIA : प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम समाप्त हो गया। मतदान सोमवार को होगा। वहीं, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन नहीं करने वालों पर डीएम कुमार रवि ने अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने प्रत्याशियों से भी अपील की है कि वे आचार संहिता का अनुपालन करें। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसका उल्लंघन न हो इसीलिए सख्ती से निगरानी की जाए। डीएम ने कहा कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव कार्यों से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसका अनुपालन करने को कहा गया है। किसी भी उम्मीदवार को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुँचे या तनाव पैदा हो। उपासना के किसी स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा आदि का उपयोग निर्वाचन प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता है।

निर्वाचन क्षेत्र बोर्ड या समिति में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व तक की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति न तो सार्वजनिक सभा बुलाएगा, न ही आयोजित करेगा या उसमें उपस्थित होगा। चूँकि वर्तमान चुनाव दलगत आधार पर नहीं होना है इसलिए किसी भी राजनीतिक दल के नाम पर या दल के झंडा की आड़ में चुनाव प्रचार कार्य नहीं होगा। चुनाव के लिए प्राधिकृत कार्यकर्ताओं को उपयुक्त बिल्ले, बैच या पहचान-पत्र दिया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading