#PATNA : छात्र संघ चुनाव में छात्र जाप और एआईएसएफ गठबंधन का रहा द’बदबा, मनीष बने अध्यक्ष

#BIHAR #INDIA : पटना छात्र संघ चुनाव में छात्र जाप और एआईएसएफ गठबंधन का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर गठबंधन के उम्मीदवार मनीष कुमार विजयी रहे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छात्र राजद के आयुष को 440 वोटों से हराया। मनीष को 2815 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर के बाद छात्र राजद के निशांत विजयी रहे। उन्हें पांचवें राउंड के बाद 2910 वोट मिले। दूसरे स्थान पर छात्र लोजपा के प्रियरंजन (2209 मत) रहे।

महासचिव पद पर एबीवीपी की प्रियंका श्रीवास्तव रिकॉर्ड वोटों से विजयी रहीं। उन्हें 3731 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी उज्जवल कुमार को 2869 मत से ही संतोष करना पड़ा। संयुक्त सचिव पद पर छात्र जाप और एआईएसएफ के गठबंधन के आमिर राजा जीते। उन्हें 3143 वोट मिले। दूसरे स्थान पर छात्र जदयू की हंसिका दयाल (2611 वोट)रहीं।

कोषाध्यक्ष पद पर शुरुआत से ही बढ़त पर रहीं आइसा की कोमल कुमारी विजय हुईं। उन्हें 2238 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी निंशात कुमार को 1812 वोट मिले। इस चुनाव में जहां छात्र जाप व वामदलों का दबदबा रहा , वहीं सेंट्रल पैनल में एबीवीपी और छात्र जदयू को झटका लगा। पिछले तीन चुनावों में पहली बार सेंट्रल पैनल में दो महिला प्रत्याशियों ने जगह बनाई। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में छात्र जदयू के मोहित प्रकाश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading