#PATNA : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

#BIHAR #INDIA : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया। साथ ही देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। इस मौके पर उन्होंने बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सैनिकों की कुर्बानियां अमर है। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ किया करते हैं। उन्होंने कहा कि सबों का अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने मुख्यमंत्री से एक अण्णे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, अनुपम कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवा निवृत कर्नल दिलीप प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.