#JHARKHAND : ब’लात्कार का कैपिटल बन गया गया है हिन्दुस्तान – राहुल गांधी

#JHARKHAND #INDIA : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए आज झारखंड पहुंचे हैं। जहां उन्होंने हजारीबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए आप मुझे बताओं नरेंद्र मोदी ने कहा कि था दो करोड़ युवाओ को रोजगार मिलेगा, क्या यहां किसी को रोजगार मिला है? मेक इन इंडिया हो गया? मैंने पहले कहा था छत्तीसगढ़ गरीब नहीं है। वहां लोग जरूर गरीब थे लेकिन छत्तीसगढ़ गरीब नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां से कह रहा हूं कि यहां के लोग गरीब हैं लेकिन झारखंड गरीब नहीं है। और जो सरकार यहां बनेगी, वो जो आपका धन है, जंगल, जमीन सब जो आपका है वो हम आपको वापस देने का काम करके दिखा देंगे। यहां कोई 10-15 उद्योगपतियों की सरकार नहीं चलने वाली, यहां पर झारखंड के लोगों की सरकार चलेगी। देश में न’फरत का महौल बना हुआ है। जहां भी लोग जाते हैं बीजेपी के लोग मा’रते हैं, पि’टते हैं। जितनी ज्यादा नफ’रत फैलेगी उतनी बेरोजगारी बढ़ेगी। दुख की बात है कि जो हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी ताकत थी यहां की अर्थव्यवस्था, आज पूरी दुनिया हिन्दुस्तान को देखता है तो कहता है कि ब’लात्कार का कैपिटल बन गया गया है हिन्दुस्तान। जहां देखों महिला को मा’रा जाता है। रे’प कैपिटल बन गया है।

आज हिन्दुस्तान की सच्चाई है, गरीबों के बिना ये देश नहीं चल सकता है। किसान के बिना ये देश नहीं चल सकता है। 15-20 उद्योगपति देश को नहीं चला सकते हैं। उद्योगपतियों की जगह है, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि उनकी जगह नहीं है, उनको जगह मिलनी चाहिए।लेकिन अगर उद्योगपतियों का टैक्स माफ हो सकता है तो फिर छोटे किसानों का भी लोन माफ होना चाहिए, हमे दो हिस्दुस्तान नहीं, एक हिन्दुस्तान चाहिए। कभी आपने सुना है कि किसी बिजनेसमैन से उसकी जमीन मांगी गई और उसने वि’रोध किया तो उनको गोली मा’र दी गई। इससे प्रगति नहीं होने वाली है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading