‘कम बैक’ फैशन भी बराबर ट्रेंड में बना रहता है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन में भी गजब के बदलाव देखने को मिले हैं। खास बात ये है कि मेकओवर कैसा भी वो अभिनेत्रियां अपनाने से डरती नहीं हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ उस मेकओवर को अपनाती हैं।

मेकअप से लेकर ड्रेस और हेयर स्टाइलिंग, या फिर फैशन डिजाइनर के डिजाइनिंग में भी काफी अंतर आया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने नया हेयरकट लिया जो काफी शॉर्ट है।

लेकिन दीपिका नए लुक में काफी कॉन्फीडेंट लग रही हैं। दीपिका पादुकोण के अधिकतर लुक फैंस को पसंद आए हैं।ऐसा बहुत कम होता है जब दीपिका फैशन डिजास्टर’ या वार्डरॉब मालफंक्शन’ का शिकार हुई हों।
सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों को भी दीपिका का नया शॉर्ट हेयर अवतार काफी पसंद आया। दीपिका ने सोशल मीडिया पर हेयर कट के बाद और किसी फंक्शन के लिए ब्लैक गाउन में तैयार होकर तस्वीरें पोस्ट की हैं।
दीपिका का कमेंट बॉक्स ‘वाओ’, ‘सुंदर’ जैसे कमेंट से भर गया ।इतना ही नहीं दीपिका के पति रणवीर सिंह ने कमेंट कर लिखा कि, ‘मा’र दो मुझे’।
