#PATNA : एनआरसी देश को तो’ड़ने की सा’जिश – तेजस्वी यादव

#BIHAR #INDIA : राजद की वर्तमान राष्ट्रीय कार्यसमिति की अंतिम बैठक में सोमवार को दस प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसी के साथ संघर्षों के सहारे देश को सही रास्ते पर ले जाने का संकल्प लिया गया। देशभर के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का जमकर मुखर विरो’ध किया। पार्टी ससंद से सड़क तक इसका मुखर विरोध करेगी। देश की आर्थिक बदहाली के लिए केन्द्र की नीतियों को जिम्मेवार ठहराया। अपराध को लेकर राज्य सरकार पर भी नेताओं ने हम’ला बोला।

बैठक में जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हीं पर चर्चा होगी। बैठक में ना तो राबड़ी देवी थी और ना ही मीसा भारती। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एनआरसी देश को तोड़ने की साजिश है। यह अल्पसंख्यकों को टार्गेट करने का बहाना है। जीडीपी लगातार गिरता जा रहा है। आगे ले जाने का सपना दिखाने वाले ना सिर्फ देश को पीछे ले जा रहे बल्कि संविधान को नष्ट करने पर तुले हैं। ऐसे में राजद की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कहा कि अब देखना है संसद में इस मामले पर जदयू का क्या स्टैंड होता है। आ’रोप लगाया कि हैदराबाद में तो रे’प की एक घटना हुई लेकिन उसके बाद बिहार में ऐसी घटनाओं का सिलसिला चल पड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने कहा कि राजनीतिक प्रस्ताव के अलावा आर्थिक, शिक्षा संबंधी, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, महिला सशक्तिकरण के साथ विदेश मामलों पर भी प्रस्ताव लाये गये। बैठक में शिवानंद तिवारी, रघुबंश नारायण सिंह डा. रामचन्द्र पूर्वे और तनवीर हसन सहित तमाम राजद नेता औश्र दूसरे प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.